{"_id":"5aa821174f1c1bae758b53f8","slug":"201520967959-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन के सौंदर्यकरण में जुटे विभागीय अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन के सौंदर्यकरण में जुटे विभागीय अफसर
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर के रेलवे स्टेशन पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का मंगलवार को सेक्शन इंजीनियर और स्टेशन मास्टर ने निरीक्षण किया। इससे कार्य में जुटे कर्मचारियों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि निरीक्षण के दौरान चल रहा कार्य मानक अनुरूप पाया गया। सेक्शन इंजीनियर ने लापरवाही पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के आग्रह पर जनपद बागपत के खेकड़ा, बागपत और बड़ौत रेलवे स्टेशन पर सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। कार्य के दौरान यात्रियों को सुविधा दिलाने के लिए यात्रियों के बैठने बैंच, शौचालय की मरम्मत और निर्माण, दिव्यांगों के चढ़ने और उतरने के लिए सीढ़ी का निर्माण सहित फुटपाथ और फ्लोरिंग का निर्माण सहित बैठक कक्ष का निर्माण कराया जा रहा है। मंगलवार को सेक्शन इंजीनियर पीके सिंह और स्टेशन मास्टर ओमवीर सिंह ने चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तो कार्य में लगे कर्मचारियों व मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि निरीक्षण के दौरान चल रहा कार्य गुणवत्ता और मानक अनुरूप पाया । इस संबंध में सेक्शन इंजीनियर पीके सिंह ने कहा स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य और सौंदर्यीकरण के लिए कोई विशेष बजट नहीं आया है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के आग्रह पर जनपदवासियों के यात्रियों को सुविधाएं दिलाने के लिए कार्य चल रहा है।