फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दूसरे दिन भी वकीलों ने की तालाबंदी, धरने पर बैठे

दूसरे दिन भी वकीलों ने की तालाबंदी, धरने पर बैठे

Wed, 21 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी वकीलों ने की तालाबंदी, धरने पर बैठे
बागपत। जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक सभागार में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह ने कहा कि हाईकोर्ट बैंच की मांग की स्थापना को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति के आह्वान पर न्यायिक कार्यों से विरत चल रहे हैं। रजिस्ट्री कार्यालय पर तालाबंदी की गई। इसके बाद तहसील दिवस में एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमपाल तोमर, राजेंद्र तोमर, महकार भाटी, चंद्रशेखर त्यागी, नरेंद्र पंवार, मनोज तेवतिया, श्रवण भारद्वाज कुलदीप, अशफाक, नईम अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन

बड़ौत तहसील में रेवन्यू बार एसोसिएशन के तत्वावधान में पश्चिमी उप्र संघर्ष समिति के द्वारा हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर दूसरे दिन भी तहसील परिसर में जुलूस निकाला और सभी न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर तालाबंदी की और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सदस्यों का कहना था कि 19 से 26 फरवरी तक वे सभी न्यायालयों व कार्यालयों के कार्यों का बहिष्कार करेंगे। उनका कहना था कि पश्चिमी उप्र संघर्ष समिति काफी दिनों से हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर संघर्ष कर रही है लेकिन केंद्र व राज्य सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। बार अध्यक्ष वेदपाल पंवार एवं महामंत्री आनंदपाल तोमर के नेतृत्व में वकीलों ने तहसील परिसर में न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया और तहसील में तालाबंदी कर जुलूस निकाला। उनका कहना था कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, वे ऐसे ही न्यायिक कार्यों का बहिष्कार करते रहेंगे। धरने पर बैठने वालों में पूर्व बार अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर, विनेश तोमर, यशवीर सिंह चौहान, विरेंद्र चौहान, सत्यपाल मान, भूप्रकाश श्यौरण, रविंद्र राठी, दिनेश मान, दीपक राठी, सत्यपाल, पंवार, रामकुमार तोमर, प्रविंद्र तोमर, संजीव तोमर, सतेंद्र पंवार, कुलदीप खोखर, ओमपाल सिंह तोमर, अमरपाल, विनोद मान, विनोद जैन, बिजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed