{"_id":"5a3816b64f1c1b76678c2521","slug":"201513625270-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिजन एक्ट की तर्ज पर अल्पसंख्यक एक्ट बनाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिजन एक्ट की तर्ज पर अल्पसंख्यक एक्ट बनाया जाए
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अल्पसंख्यक अधिकार परिषद के सदस्यों ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें अल्पसंख्यक एक्ट बनाने, गरीबी के आधार पर योग्यता के अनुसार सरकारी सेवा में नियुक्त करने सहित अन्य मांगों को उठाया गया है।
सोमवार को अल्पसंख्यक अधिकार परिषद के सदस्य एसडीएम दफ्तर में पहुंचे और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा आज हम लोग अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मना रहे हैं, दूसरी ओर अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। गोरक्षक गोकशी का बहाना बनाकर मुस्लिम समाज के लोगों को खुलेआम मार रहे हैं। तीन तलाक जैसे मुद्दों का बहाना बनाकर संवैधानिक अधिकार धर्म की आजादी का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। अल्पसंख्यक समाज के बुनियादी अधिकारी जरूरतों से उन्हें भटकाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा हरिजन एक्ट की तर्ज पर अल्पसंख्यक एक्ट बनाया जाए, ताकि अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न रोका जाए। उन्होंने कहा अल्पसंख्यक समाज दहशत के माहौल से निकल कर आजाद जीवन जी सके। आरक्षण जातियों के बजाय गरीबी आधार पर दिया जाए। हर परिवार से कम से कम एक-एक व्यक्ति को सरकारी सेवाओं में योग्यतानुसार नियुक्त किया जाए। गोकशी के नाम पर जो भी गोरक्षक या अन्य व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेकर किसी अल्पसंख्यक समाज के व्यक्ति का वारदात और उत्पीड़न करता है तो उनके खिलाफ रासुका का कानून बनाया जाए। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से कार्रवाई की मांग की। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. यूसुफ चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शकील अहमद, मोहमद इरफान, मेहंदी हसन, इशाक ठेकेदार, रियासत, मांगेराम, शरीफ अहमद, आशू आदि रहे।
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया
बागपत। शहर के माता कॉलोनी स्थित मदरसा अब्दुल खां मेमोरियल माता में अल्प संख्यक अधिकार दिवस मनाया गया। इसमें अल्प संख्यक विभाग जिला बागपत की और से मोहम्मद रजी पहुंचे। विद्यार्थियों को इसकी जानकारी दी। सरकार की योजनाओं के विषय में बताया। कोर एडरा के एसएमसी फसीउर्रहमान, बीएमसी मुजीबुर्रहमान ने टीकाकरण के विषय में जानकारी दी। डॉ. शकील अहमद ने लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इसमें मुस्लिम जाट महासभा के अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ , हाजी मुस्तफा हैदर, हाजी आजाद, जावेद, दानिश, नईम, गीता शर्मा, चांदनी, आरती, सईद, मुबारक अंसारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मदरसा अल अमन बसौद में अल्पसंख्यक दिवस मनाया
अमीनगर सराय (बागपत)। मदरसा अल अमन बसौद में अल्पसंख्यक दिवस पर प्रबंधक मास्टर सत्तार ने अभिभावकों और बच्चों को अल्पसंख्यक अधिकारों की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक उमा शर्मा ने समस्या सुनीं और उनका निस्तारण किया। सह अध्यापक अंजुम ने सभी दिवस के बारे में बताया। मदरसे के बच्चों ने स्लोगन और पेंटिंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए । इस दौरान अध्यापक शहजाद, तरन्नुम, संगीता, निदा परवीन अभिभावक आदि मौजूद रहे।
अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर दी जानकारी
चांदीनगर। एमजीएस अल अमन पांची में अल्पसंख्यक दिवस पर प्रधानाचार्य गुलिस्ता मुमताज ने अभिभावकों और बच्चों को अल्पसंख्यक अधिकार की जानकारी दी। अभिभावकों की बच्चों संबंधी समस्याओं का निस्तारण किया। स्लोगन प्रतियोगिता कराकर कड़ी मेहनत करने वाले बच्चों और प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के प्रबंधक सलतनत पंवार, गुलजार, नाजिया, फौजिया, फरहीन आदि मौजूद रहे।