{"_id":"6279640f7ceeb502dd2c82b8","slug":"2-27-crore-will-improve-the-condition-of-11-roads-baghpat-news-mrt5878361166","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.27 करोड़ से सुधरेगी 11 सड़कों की हालत, 25 गांवों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.27 करोड़ से सुधरेगी 11 सड़कों की हालत, 25 गांवों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 गांवों को मिलेगा फायदा
-लोनिवि को शासन से 11 सड़कों की मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए मंजूरी मिली
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जर्जर हो चुकी 11 सड़कों की मरम्मत व पुनर्निर्माण पर लोनिवि की तरफ से 2.27 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है और इस पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सड़कों की मरम्मत व पुनर्निर्माण होने के बाद उनसे जुड़े 25 गांवों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।
लोनिवि के अफसरों ने जिलेभर की सड़कों का सर्वे कराकर जर्जर व खस्ताहाल सड़कों की सूची तैयार की। जिलेभर की 11 सड़कों पूरी तरह जर्जर मिलीं। इन मार्गों से आसपास के 25 गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं, लेकिन राहगीरों को गड्ढों में सफर करने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए लोनिवि के अफसरों ने जिलेभर की 11 सड़कों की विशेष मरम्मत व पुनर्निर्माण पर काम शुरू कराने की तैयारी की। जिससे इन मार्गो से जुड़े ग्रामीणों को आवागमन करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
इन मार्गों की होगी मरम्मत व पुनर्निर्माण
जिसमें छपरौली हेवा लिंक मार्ग की विशेष मरम्मत, दाहा से टीकरी मार्ग का पुनर्निर्माण, कुटी से धनौरा मार्ग की मरम्मत, बावली से बरवाला मार्ग, निरपुड़ा से दोघट मार्ग, दिल्ली-सहारपुर हाईवे से अशरफाबाद थल मार्ग, आदर्श नंगला टांडा से बाछौड़ मार्ग, आदर्श नंगला से शेरपुर लुहारा, हाईवे से बासौली मार्ग की विशेष मरम्मत, नंगला टांडा मार्ग से नांगल मार्ग का नवीनीकरण, मोहल्ला शोरगिरान बड़ौली मार्ग का बीसी द्वारा सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
-------------
जिले की सभी सड़कों को दुरुस्त कराने पर काम किया जा रहा है। जल्द ही सभी प्रक्रिया पूरी कर सड़कों की विशेष मरम्मत व पुनर्निर्माण कराया जाएगा।-अतुल कुमार, एक्सईएन लोनिवि