{"_id":"62ed66a51dc997113d4cbaeb","slug":"2-09-lakh-cusecs-of-water-released-in-yamuna-cutting-continues-on-the-banks-baghpat-news-mrt600016268","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: यमुना में छोड़ा गया 2.09 लाख क्यूसेक पानी, किनारों पर कटान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: यमुना में छोड़ा गया 2.09 लाख क्यूसेक पानी, किनारों पर कटान जारी
Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
सार
पहाड़ों पर बारिश के कारण यमुना नदी में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को दिन में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा गया। वहीं यमुना के किनारों पर कटान लगातार जारी है।
विज्ञापन
संशोधित बागपत : शुक्रवार को निवाड़ा-सोनीपत पुल पर बने खतरे के निशान से नीचे पहुंचा यमुना का जलस्त?
- फोटो : BAGHPAT
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में शुक्रवार को 2.09 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिससे एक दो दिन में यमुना का जलस्तर फिर बढ़ने की आशंका है। हालांकि शुक्रवार को पानी कुछ कम हो गया। उधर, किनारों पर कटान जारी है।
विज्ञापन
पहाड़ों पर बारिश के कारण यमुना नदी में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को दिन में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा गया। जिसके चलते जिले में यमुना व हिंडन किनारे बनाई गई बाढ़ चौकियों से जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें :UP: मां के पास सो रही छह माह की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, मचा हड़कंप, ननिहाल आई थी मासूम
विज्ञापन
उधर शुक्रवार को यमुना व हिंडन नदी का जलस्तर घट गया। जिसमें बृहस्पतिवार को यमुना नदी का जलस्तर 208.70 मीटर से घटकर 208.30 पर पहुंच गया और हिंडन नदी का जलस्तर 209.65 मीटर से घटकर 209.54 मीटर पर पहुंच गया।
सिंचाई विभाग के एक्सईएन उत्कर्ष भारद्वाज का कहना है कि हिंडन व यमुना के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। जिले में किसी भी गांव में बाढ़ का खतरा नहीं है और सभी चौकियों से जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।