फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों के बेटे-बेटियों ने बिखेर दी सोने की चमक

किसानों के बेटे-बेटियों ने बिखेर दी सोने की चमक

Sun, 28 Apr 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
किसानों के बेटे-बेटियों ने बिखेर दी सोने की चमक
बागपत। यूपी बोर्ड के नतीजों में साधारण किसान परिवारों के बेटे और बेटियों ने परचम लहरा दिया। बगैर किसी सुविधा और संसाधन के मेधावियों ने बता दिया कि दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की मेरिट में पहले नंबर पर आई तनु तोमर के पिता हरेंद्र सिंह साधारण किसान हैं। करीब 15 बीघा जमीन हैं। परिवार की आय का साधन खेती बाड़ी है। वह कहते हैं कि बेटी ने उनका नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन

हाईस्कूल के टॉपर मोहित आर्य भी रठौड़ा गांव के रहने वाले हैं। आर्य के पिता रणवीर भी साधारण किसान हैं। वह कहते हैं कि बेटे ने कामयाबी के लिए कड़ी मेहनत की। लगन के धनी मोहित की कामयाबी से पूरे गांव में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की मेरिट में प्रदेश में चौथा स्थान हासिल करने वाले युवराज के पिता संजय सिंह बड़ौत में कोताना रोड के रहने वाले हैं। पिता किसान हैं और माता गृहणी।


संयुक्त परिवार से बिखरी मेधा की चमक
बागपत। कामयाबी की इस कहानी में दिलचस्प बात यह है कि टॉपर संयुक्त परिवारों से निकले हैं। तनु तोमर का पूरा परिवार एक जगह रहता है। इसी तरह बड़ौत के युवराज का भी संयुक्त परिवार है। नए परिवेश में संयुक्त परिवारों में कामयाबी की कहानी लोगों के लिए प्रेरणा हैं। इसके अलावा अभिभावकों ने भी इंटरमीडिएट से अधिक की पढ़ाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed