{"_id":"5c7d790dbdec2214154e8fec","slug":"191551726861-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अमीनगर सराय रोड पर ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। इस हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से एक की गंभीर हालत बताई गई है।
घायलों में रितिक कुमार पुत्र महेंद्र धनौरा सिल्वर नगर का रहने वाला है। जबकि दूसरा घायल उसका फुफेरा भाई अभय पुत्र मुकेश शाहदरा का रहने वाला है। रितिक के यहां रविवार को शादी थी। सोमवार को रितिक अपने भाई अभय के साथ बड़ौत सामान लेने आ रहा था। जब वह बड़ौत अमीनगर सराय मार्ग पर गुराना और पुट्ठी गांव के बीच पहुंचे तो बड़ौत की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। इससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। राहगीर दोनों घायलों को निजी अस्पताल ले गए। वहां अभय की हालत गंभीर बताई है। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल में पहुंचे। देर रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।