{"_id":"5c7c2bd8bdec22271a77cf09","slug":"191551641560-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के बड़ागांव स्थित साधुवृत्ति आश्रम में 1008 मुनि सुभ्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना, शांति धारा के साथ सामूहिक लड्डू अर्पित किया। साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, इसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
साधुवृत्ति आश्रम में रविवार को 1008 मुनि सुभ्रतनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्री 108 वारिषेण सागर जी महाराज एवं 105 वीरमती माता, संतोषमती माता जी के सानिध्य में श्रद्धा पूर्वक मनाया । श्रद्धालुओं ने सुबह के समय श्री जी की विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद शांतिधारा का आयोजन किया और मुनि सुभ्रतनाथ जी महाराज को श्रद्धालुओं ने सामूहिक लाडू चढ़ाया। आश्रम परिसर श्री जी के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु धार्मिक भजनों पर झूमते रहे। साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें संजीव कुमार जैन, दिनेश जैन, राजेश जैन, अरुण जैन, मोहित जैन, आकाश जैन आदि रहे।