फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मतदान के लिए जागरूक करेंगे छात्र

मतदान के लिए जागरूक करेंगे छात्र

Fri, 25 Jan 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए जागरूक करेंगे छात्र
अमीनगर सराय (बागपत)। मतदाता जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में निकटवर्ती गांव डौला गांव के आदर्श इंटर कालेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

आदर्श इंटर कालेज में छात्र-छात्राओं ने सबसे पहले स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके बाद नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरणा दी। वहीं नाटक ‘वोट हमारा अधिकार है’ और ‘अनपढ़ नौकरानी का मंचन’ किया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नारे लिखी तख्ती लेकर एक रैली का आयोजन किया गया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्यालय पर सम्पन्न हुई। रैली में डौला सहित पांच गांव बसौद, गौसपुर, बिलोचपुरा, फतेहपुर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला सहायक निबंधक विकास कुमार और प्रधानाचार्य ठाकुर विनोद कुमार ने कहा कि मताधिकार हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। इसे हमेशा ध्यान में रखना चाहिए। इसी के माध्यम से हम अपने अच्छे और बुरे का चयन करते हैं। अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ-साथ पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। नरेश कुमार, श्रीचंद, प्रदीप ठाकुर, अजय कुमार, विद्यालय अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, राम निवास शर्मा, मांगेराम, हरीश दत्त, रमेश चंद, बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed