फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जलपुरुष के गांव में लोगों को नसीब नहीं पानी

जलपुरुष के गांव में लोगों को नसीब नहीं पानी

Wed, 09 Jan 2019 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
जलपुरुष के गांव में लोगों को नसीब नहीं पानी
बागपत। जल पुरुष राजेंद्र सिंह के गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। न तो सही प्रकार से हैंडपंप से पानी मिल रहा है और नहीं टंकी है। गांव के कई बस्ती है, इनमें पाना की सप्लाई नहीं है। जगह-जगह पाइप लीकेज की भी समस्या है। शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। लोगों के लिए पानी की टंकी अब शोपीस बनकर रह गई है।
विज्ञापन

जल की एक-एक बूंद को बचाने के लिए डौला गांव से आवाज उठी, जो धीरे-धीरे पूरे देश में पहुंच गई। इसकी बदौलत ही जल पुरुष राजेंद्र सिंह को मैग्सेसे पुरस्कार मिला और बागपत का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। उनके ही गांव में जल प्रबंधन सिस्टम फेल हो गया है। पानी की बर्बादी भी हो रही है और लोगों को शुद्ध जल भी नहीं मिल रहा है। कहीं हैंडपंप खराब है तो कहीं टंकी से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। पाइप लीकेज की समस्या तो यहां आम है। कुल मिलाकर पाइप पेयजल योजना का लोगों को यहां पर सही प्रकार से लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसी कई बस्ती है जहां लोग आज भी टंकी से पानी की सप्लाई होने का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन

गांव की प्रधान पिंकी राणा ने कहा कि समस्या के समाधान को कई बार विभाग के अधिकारियों को लिखित ओर मौखिक कह चुके है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों के सामने समस्या खड़ी है। इस संबंध में जल्द डीएम और सीडीओ से मिलकर इसका समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाइप पेयजल योजना का नहीं है उचित प्रबंधक, बर्बाद भी होता है पानी
डौला गांव के दीपक पाराशर कहते है कि आधे गांव में ही पानी की सप्लाई है। जहां पानी जाता है वहां बर्बाद होता है, इसका कारण टोंटी का न होना। लोगों को नियमित रूप से शुद्ध पानी की सप्लाई होनी चाहिए।
संजय कुमार ने कहा कि सही प्रकार से पानी नहीं पहुंचता है। कई घर ओर बस्ती ऐसी है जिसमें टंकी से बूंद-बूंद पानी निकलता है जो सबसे बड़ी समस्या है। नियमित रूप से सप्लाई होनी चाहिए।
सुनील कुमार ने कहा कि गांव में सात वर्ष टंकी को बने हो गए है। जगह-जगह पाइप लीकेज है। इससे पानी की तो बर्बादी होती है, वहीं गांव में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिस कारण आपूर्ति बंद है।
धर्मपाल राणा ने बताया कि अधिकांश हैंडपंप तो खराब है, वहीं टंकी का भी लोगों को सुख नहीं मिल रहा है। जब भी पानी मिलता है वह दूषित आता है। लीकेज पाइपों के जरीके गंदगी घरों तक पहुंचती है। इसका समाधान होना चाहिए।
रूपेश शर्मा ने बताया कि पेय जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए, फिर भी लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है। शिकायत के बाद भी कहीं भी सुनवाई होती है।


डौला गांव में पानी की समस्या है इसका समाधान कराया जाएगा। यहां पर स्थलीय निरीक्षण करेंगे। लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ की जाएगी। लोगों की शिकायतों के आधार पर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
सीडीओ पीसी जायसवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed