{"_id":"5bcf78ecbdec226949006e06","slug":"191540323564-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को जवाब देने से बच रहे हैं प्रधानमंत्री : जयंत चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को जवाब देने से बच रहे हैं प्रधानमंत्री : जयंत चौधरी
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा देश में अंधकार चल रहा है। गरीब और किसान परेशान है। अपनी बात रखने के लिए किसान जाते हैं तो सरकार उन पर लाठीचार्ज करवा देती है। लोगों को जातिवाद में उलझाकर उनका शोषण किया जा रहा है। किसान और मजदूर को एकजुट होकर सरकार को जवाब देना होगा।
मंगलवार को चौधरी गिरवर सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के पांचवें वार्षिकोत्सव के अवसर पर सिंघावली अहीर के जेपी यादव फार्म हाउस पर क्षेत्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जयंत चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी हैं। समाज के लिए अच्छा काम करने वाले ट्रस्ट में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा वर्तमान समय में देश में अराजकता का माहौल है। सब लोगों को मिलकर इसका सामना करना है। तमाम विपक्षी दल एक है और भाजपा की इस झूठी सरकार को हटाने के लिए तैयार है। किसानों को फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है, सरकार की व्यापार नीति किसानों के खिलाफ है। देश में भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ रही है। सरकारी तंत्र पर लोगों का विश्वास घट रहा है। सिर्फ कुछ उद्योगपतियों को बढ़ावा देने में लगी है। मोदी पेट्रोल पंपों पर अपने हंसते हुए बड़े-बड़े फोटो लगवाकर जनता का मजाक उड़ा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हमें ना तो हिंदू की वोट चाहिए और न ही मुस्लिम या दलित की हमें तो सिर्फ किसानों की वोट चाहिए, क्योंकि हम जातिवाद की राजनीति नहीं करते, क्योंकि सभी जाति के लोग पहले किसान हैं हम सभी लोगों को एक समान मानते हैं। ट्रस्ट के चेयरमैन रामपाल यादव ने लोगों को ट्रस्ट द्वारा पिछले पांच वर्षों में गरीबों और सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनराज जैन और संचालन दिनेश जैन ने किया। पूर्व मंत्री मेहराजुद्दीन, पूर्व सांसद अमीर आलम, जिलाध्यक्ष सुखबीर गठिना, रामपाल यादव, सराय चेयरमैन मांगेराम यादव, दीपक यादव, राहुल यादव, धीरज उज्ज्वल, फखरुद्दीन राणा, लेखराज, गजेंद्र मुन्ना, अश्वनी तोमर, राजेंद्र शर्मा, राजू तोमर, अजय तोमर, उत्तर कुमार, कर्ण सिंह उर्फ पिंकी आदि रहे।
विज्ञापन
ये लोग हुए बागपत रत्न से सम्मनित
अमीनगर सराय। ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में कार्य करने वाले गजेंद्र सिंह बली, धर्मवीर यादव, सतपाल यादव, धार्मिक क्षेत्र में पुरुषोत्तम दास गर्ग, ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक सेवा करने वाले दिनेश कुमार और सूबे सिंह को बागपत रत्न देकर सम्मानित किया।
मुस्लिम हमारे भाई हैं, बाहर से तो नहीं आए : जयंत चौधरी
बागपत। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि मुस्लिम बाहर से नहीं आए, वह हमारे भाई है। भाजपा नेता जो कहते हैं वास्तव में उसका पालन नहीं करते।
केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह के मुस्लिमों को श्रीराम का वंशज बताने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए खेकड़ा में जयंत चौधरी ने कहा भाजपा नेता जो कहते हैं, उसका पालन नहीं करते। यह सही है कि मुस्लिम बाहर से नहीं आए, हमारे भाई हैं। एक तरह से वह सही कह रहे हैं, लेकिन वास्तव में पालन नहीं करते। देश को बांटने में लगे हैं। घुसपैठी साबित करने में जुटे हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुद्दे पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबकि किसान के मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाना चाहिए।