फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   व्यापारी को गोली मारकर लूट के मामले में भडके व्यापारी

व्यापारी को गोली मारकर लूट के मामले में भडके व्यापारी

Wed, 24 Oct 2018 01:09 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी को गोली मारकर लूट के मामले में भडके व्यापारी
बड़ौत (बागपत)। किराना व्यापारी को गोली मारकर लूट के मामले में व्यापारियों मेें आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने मंगलवार सुबह दो घंटे तक सांकेतिक रूप से बाजार बंद रखा और नेहरू मूर्ति पर खुलासे की मांग को लेकर नारेबाजी की और धरना दिया। इस बीच पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने वारदात के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि तीन दिन के अंदर खुलासा नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन शुरू कर देेंगे।
विज्ञापन

सोमवार रात्रि किराना व्यापारी अनिल जैन व उनके बेटे अविनाश कुमार घर जा रहे थे, तभी बड़े जैन मंदिर के पास बदमाशों ने गोली मारकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया था। इसकी जानकारी मिलते ही व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने मंगलवार को दो घंटे सांकेतिक रूप से बाजार बंद किया और नेहरू मूर्ति पर धरना देकर बैठ गए। उनका कहना था कि आए दिन व्यापारियों के साथ आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और चेन स्नैचिंग व बाइक चोरी की वारदातों को पुलिस नहीं रोक पा रही है, जिसके चलते व्यापारी अपने को सुरक्षित नहीं मान रहे है। दो घंटे बाद धरनास्थल पर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार पहुंचे तो व्यापारियों ने कहा कि इस घटना का सही खुलासा किया जाए और रुपये बरामद किया जाए। इस पर कोतवाली प्रभारी ने आश्वासन दिया कि स्वयं एसपी घटना के खुलासे में जुटे रहे और शीघ्र ही इसका खुलासा किया जाएगा। इस आश्वासन पर व्यापारियों ने धरना समाप्त कर दिया और चेतावनी दी कि यदि तीन दिन मेें वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू कर देंगे। इस अवसर पर बड़ौत व्यापारी एसोसिएशन के संयोजक सुखमाल जैन, अध्यक्ष अंकुर जैन, अरविंद कुमार, मुदित, मुकेश, मनोज जैन, जमीरूद्ददीन अब्बासी, सलाउद्दीन अब्बासी, सरदार सपिंत्तर, डिंपल जैन, मोनू, देवेंद्र, रवि पालीवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


लूट के वक्त पुलिस सौदेबाजी में जुटी थी
बड़ौत। जिस समय किराना व्यापारी के साथ लूट की वारदात हो रही थी, उसी समय गश्ती पुलिस एक अंग्रेजी शराब के ठेके से देशी शराब पकड़कर दो को हिरासत मेें लेकर सुनसान जगह पर सौदा करने मेें जुटी थी। लूट की सूचना पर घटना को अनसुना किया और बाद मेें मोटी रकम लेकर मामला रफा-तफा कर दिया। सीओ रमानंद कुशवाहा का कहना था कि वे इसकी जांच करा रहे है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed