{"_id":"5aea10d64f1c1b9c098b7d55","slug":"191525289174-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से पेड़ उखड़े, खेकड़ा में मोबाइल टावर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से पेड़ उखड़े, खेकड़ा में मोबाइल टावर गिरा
Updated Thu, 03 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बुधवार को दोपहर बाद मौसम के बिगड़े मिजाज ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। आंधी से पेड़ उखड़ गए। खेकड़ा में मोबाइल कंपनी का टावर गिर गया। बीएसएनएल की इंटरनेट सेवाएं बाधित हो गई। सड़कों पर वाहनों के पहिये रुक गए। किसानों को गेहूं की थ्रेसिंग का कार्य रोक देना पड़ा। आम की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
बुधवार को दिनभर आसमान में बादल उमड़ते-घुमड़ते रहे। दोपहर तीन बजे तक पुरवा हवा चली, लेकिन इसके बाद हवा पश्चिम दिशा की ओर बहने लगी। देखते ही देखते आंधी आ गई। करीब 26 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आई हवा से चमरावल रोड पर कई बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए, जिससे कई वाहन चालक भी बाल-बाल बचे। आवागमन प्रभावित हुआ। दिल्ली-सहारनपुर रोड, बागपत-मेरठ रोड, बड़ौत-बुढ़ाना रोड समेत जिले के अन्य मार्गों पर भी तेज आंधी के कारण वाहनों के पहिये रुक गए। करीब पौन घंटे तक तेज हवाएं चली। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। खेकड़ा में मोबाइल कंपनी का टावर गिर गया, जो गली में खड़ी वैन पर गिरा, लेकिन उस वक्त कार में कोई नहीं था, इससे बड़ा हादसा टल गया। आंधी से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, कई जगह बिजली लाइन के तार टूट गए, इससे कई गांवों में अंधेरा छा गया। जिले की इंटरनेट सेवाएं भी बाधित हो गई, जिन्हें दुरुस्त करने की कवायद चल रही है। दूसरी तरफ विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने कहा किसी बड़े नुकसान की अभी सूचना नहीं मिली है। बिजली आपूर्ति आंधी के कारण बाधित हुई है, जल्द ही विद्युत सप्लाई को सुचारु करा दिया जाएगा।
खेकड़ा में बुधवार को शाम करीब पांच बजे अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते तेज आंधी शुरू हो गई। करीब आधा घंटे तक चली आंधी के कारण खेकड़ा में जैन कॉलेज मार्ग स्थित एक मकान की छत पर लगा इंटरनेट का टावर मार्ग पर जा गिरा। और मार्ग पर खड़ी एक कार को भी टावर ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि आंधी के कारण मार्ग पर लोगों का आवागमन बंद था। इसके चलते इंटरनेट का टाबर मार्ग पर गिरने से कोई बड़ा हादसा घटित नही हुआ। यदि मार्ग पर लोगों का आवागमन होता तो लोग टाबर की चपेट में आ सकते थे।
विज्ञापन
किसानों को रोकनी पड़ी गेहूं की थ्रेसिंग
बागपत। तेज आंधी के कारण गेहूं की थ्रेसिंग और ईख की बुआई में जुटे किसानों को काम रोक देना पड़ा। थ्रेसिंग कार्य अंतिम चरण में है, अगर यह पिछड़ा तो ईख की बुआई में भी देरी होगी।
झड़ गए आम, ठेकेदारों के चेहरे मुरझाए
चांदीनगर। तेज आंधी से आम की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। रटौल क्षेत्र में आम के अधिक बाग हैं। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार मुनाफा होगा, लेकिन आंधी ने बागानों को नुकसान पहुंचाया। जिलेभर में आम की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। किसान सलीम, नस्सर, सुखबीर चौधरी, बिल्लू चौधरी, बब्बू, इसरार, शाहिद, मुजीब का कहना है कि आंधी से बड़ा नुकसान हुआ है। सरकार को फसल का मुआवजा देना चाहिए।