फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

Wed, 14 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पशुपालकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। ग्रामीण पशु नस्ल सुधार समिति बागपत के सचिव और चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार ने पशु पालकों को सरकार योजनाओं और पशुओं में होने वाली बीमारी के बारे में बताया।
विज्ञापन

कस्बे की भरभानिया पट्टी में आयोजित पशु पालकों की गोष्ठी उन्होंने कहा कि बदले मौसम में पशु भी बीमारियों की चपेट में आ जाते है। उन्होंने कहा पशुओं को समय पर हरा चारा दिया जाना जरूरी है। इससे दूध उत्पादन बढ़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पशुधन की उत्पादकता वृद्धि करने के साथ-साथ कृषकों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं चलाई गई है। इसका लाभ सभी को उठाना चाहिए। वहीं पशु को बीमारी से बचाव के लिए समय पर टीकाकरण कराने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा जो भी किसान भ्रम में रहकर अपने पशु का टीकाकरण नहीं करते हैं, उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। गोष्ठी में बांझपन से ग्रस्त दुधारू पशुओं की नि:शुल्क चिकित्सा, दुग्ध उत्पादन में पशुओं को कैसे लाया जा सकता है इसकी जानकारी दी। इसमें पूर्व डायरेक्टर चौधरी प्रहलाद सिंह, पूर्व सभासद सुनील कुमार, पवन, राजू, रणवीर सिंह, राजीव कुमार, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed