{"_id":"5a91bf2f4f1c1b05738b955d","slug":"191519501103-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी के पेपर में पूछे प्रश्न से प्राथमिक शिक्षक संघ में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी के पेपर में पूछे प्रश्न से प्राथमिक शिक्षक संघ में रोष
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय में प्राथमिक विद्यालयों के निठल्लेपन पर पूछे सवाल से शिक्षकों को गुस्सा आया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा जिस भी शिक्षक ने यह प्रश्न पत्र तैयार किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
शनिवार को प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षकों ने कहा यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट के अंग्रेजी के पेपर में एक प्रश्न पूछा गया है, इसमें बच्चों से परिषदीय शिक्षकों के निठल्ले और निक्कमेपन के बारे में प्रश्न पूछा है, इससे प्राथमिक शिक्षकों के सम्मान को ठेस पहुंची है। बच्चों से इस तरह के प्रश्न पूछना शिक्षकों का अपमान किया है। एक अध्यापक इस तरह के प्रश्न तैयार करता हैं वह शर्मनाक हरकत है। जबकि माध्यमिक बोर्ड की परीक्षा कराने में प्राथमिक शिक्षकों का ही सहयोग लिया जाता है। पेपर बनाने वाले और पेपर चेक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसमें जिलाध्यक्ष नवनीत चौधरी, डॉ. पदम सिंह, अरविंद कुमार, युद्धवीर सिंह, नीरज उज्ज्वल, बिजेंद्र सिंह, ललित यादव, रविंद्र कुमार, बिजेंद्र सिंह, रणधावा सिंह, इंद्रपाल सिंह, देव कुमार, राजीव कुमार जैन आदि रहे।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी इस पर विरोध व्यक्त किया। इसमें जिलाध्यक्ष राकेश यादव और महामंत्री राज कुमार शर्मा ने कहा कि इस तरह के प्रश्न पत्र बनाकर प्राथमिक शिक्षकों की छवि को धूमिल किया गया है। मांग की संबंधित शिक्षक को न केवल डिबार किया जाए, बल्कि उसकी सेवा तत्काल समाप्त की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की प्रश्नों को तैयार न किया जा सके। प्रदेश स्तर से जो भी निर्णय लिया जाएगा इसके लिए भी शिक्षक तैयार हैं। संघ तालाबंदी, रास्ता जाम और हड़ताल से भी पीछे नहीं हटेंगे। इसमें पूर्व माध्यमिक शिक्षक के जिलाध्यक्ष विकास मलिक, हरपाल सिंह, योगेश कुमार, मनोज, मौजीराम, बिलेंद्र सिंह, रूपेश चौधरी, जय कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा, लोकेश शर्मा, जितेंद्र तोमर, रविंद्र कुमार, अमी लाल शर्मा, संजीव कौशिक, हरपाल सिंह आदि रहे।