{"_id":"5a8889794f1c1b514a8b9e6e","slug":"191518897529-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने निर्माणधीन कार्यो का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज ने निर्माणधीन कार्यो का किया निरीक्षण
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। तहसील में निर्माणाधीन ग्रामीण न्यायालय भवन का शनिवार को जिला जज उपेंद्र कुमार और अन्य न्यायिक अधिकारी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिए कि वह 10 मार्च तक इसका निर्माण करा दें।
जिला जज उपेंद्र कुमार, सीजेएम मुकेश कुमार और एडीजे शक्ति पुत्र तोमर के साथ तहसील पहुंचे । उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार, बार अध्यक्ष वेदपाल पंवार, महामंत्री आनंद पाल तोमर और अन्य अधिवक्ताओं के साथ निर्माणाधीन ग्रामीण न्यायालय भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन को अधूरा देखकर उन्होंने ठेकेदार से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी पैसा रिलीज नहीं किया, इसलिए कार्य बंद है। इस पर उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन में पैसा रिलीज कर दिया जाएगा। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि वे इसका निर्माण 10 मार्च तक पूरा कराएंगे। इस अवसर पर धर्मवीर तोमर, यशवीर चौहान, दिनेश, रविंद्र, दीपक, हरेंद्र तोमर, विरेंद्र चौहान, हेमंत कुमार आदि शामिल रहे।