फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कबड्डी में येलो हाउस जीता

कबड्डी में येलो हाउस जीता

Sat, 23 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी में येलो हाउस जीता
कबड्डी में येलो हाउस जीता
विज्ञापन


बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अर्जुन अवार्डी पहलवान सुभाष तोमर ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियाें को बेहतर खेल दिखाने की प्रेरणा दी।
उद्घाटन समारोह में सुभाष तोमर ने कहा कि बच्चों को नियमित व्यायाम करना चाहिए। कठिन परिश्रम से अपने देश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमका सकते हैं। प्रबंधक आनंद चौधरी ने कार्य को निरंतर एकाग्रता से करते रहने को ही सफलता का मूलमंत्र बताया। स्कूल निदेशक रामसेवक शर्मा ने खेल को अनुशासन एवं सद्भावना से खेलने की प्रेरणा दी। खेल का शुभारंभ कबड्डी के मैच से किया गया। येलो हाउस और ब्लू हाउस के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। येलो हाउस विजयी रही। अर्जुन अवार्डी पहलवान ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षक प्रदीप कुमार, प्रवीण कुमार, श्यामरत्न पाठक, अनिल कुमार, विजय कुमार, अरूण यादव, देव गौतम, दीक्षा शर्मा, सीमा शर्मा, प्रिया चौहान, रश्मि त्यागी, रविता चौधरी, अरशद मलिक, पंकज त्यागी, सुनील, ब्रजपाल, रणजी ट्राफी खिलाड़ी उपेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


कबड्डी में वंश की टीम ने मारी बाजी
बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़, कबड्डी, वालीबॉल के मैच हुए। कबड्डी में कक्षा चार के वंश मलिक की टीम, दूसरे मैच में कक्षा आठ के बादल धामा की टीम और बालिका वर्ग में काजल, अनुष्का, आदिति की टीम प्रथम रही। वालीबॉल मैच में रितिक की टीम प्रथम, मैच में गौरव की टीम ने बाजी मारी। नन्ने-मुन्ने बच्चों की दौड़ में प्रथम, अबूजर द्वितीय, आरव और कार्तिक तृतीय स्थान प्राप्त किया। दौड़ में नवाब प्रथम, मुस्कान द्वितीय, तृतीय स्थान पर शौर्य, बैडमिंटन में विनिता ओर वाणी ने बाजी मारी। चेयरमैन वीके शर्मा, प्रधानाचार्य रूचिरा ने बच्चों को उत्साहित किया। उधर स्कूल में चल रही क्लास रूम मैनेजमेंट ट्रेनिंग का समापन हुआ। प्रशिक्षकों ने विभिन्न जानकारियां दी गई। डॉयरेक्टर शिवकुमार, रविंद्र भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed