{"_id":"5b89913842c79246615457bf","slug":"181535742264-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल तक की परिवार को जोडने की कोशिश : शिवपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल तक की परिवार को जोडने की कोशिश : शिवपाल यादव
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल तक की परिवार को जोड़ने की कोशिश : शिवपाल
बिनौली (बागपत)। समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का दरकावदा गांव में अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि दो साल से से वह परिवार और समाजवादी परिवार को जोड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें बेइज्जत किया गया। उन्होंने भाजपा के संपर्क में रहने की बातों को सिरे से खारिज किया।
दरकावदा गांव में मोर्चे के प्रदेश सचिव एवं सह प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश इस्लाम प्रधान के आवास पर यादव का अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि नेताजी के साथ मिलकर सपा का गठन किया। इसके टूटने का दर्द है। पिछले दो साल से वह परिवार और समाजवादी परिवार को एक रखने की कोशिश करते चले आ रहे थे। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया। सपा ही नहीं बल्कि अन्य राजनीतिक दलों में भी जो पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपेक्षित हैं, उनका मोर्चे में स्वागत किया जाएगा। हमारा लक्ष्य उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलना है। मोर्चा प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि दबे कुचलों ओर वंचितों को उनका हक न्याय दिलाना ही मोर्चे का लक्ष्य है।
भाजपा से साठगांठ होने के आरोप को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया तथा उन्होंने कहा कि उनके सेक्युलर अभियान को बाधित करने का प्रचार है। वह आमजन की लड़ाई लड़ेंगे। किसान और मजदूरों की लड़ाई लड़ेंगे और पीछे नहीं हटेंगे। आचार्य प्रमोद कृष्णम, अंसार रजा, डाक्टर मरगूब त्यागी, इस्लाम प्रधान दरकावदा, फरहत हसन खान, अय्यूब सिद्दकी, हाजी अमीरुद्दीन, अनीस कुरैशी,मकसूद ठेकेदार और अनीस सिद्दीकी मौजूद रहे।