{"_id":"5b80619942c7924676416fc1","slug":"181535140249-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने बैल गाड़ी में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने बैल गाड़ी में मारी टक्कर
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर सरूरपुर कलां गांव में किसी वाहन ने बैल गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसमें सवार दंपति गंभीर घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
सरूरपुर कलां गांव निवासी विनीत कुमार ने बताया कि उसके पिता धर्मवीर और मां सरला शुक्रवार की सुबह 5:50 बजे घर से बैल गाड़ी लेकर खेत में जा रहे थे। जब वे गांव में ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचे तो पीछे से किसी वाहन ने बैल गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में बैल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मवीर और सरला गंभीर रूप से घायल हुए। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घायल दंपति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक बैल के शव को हाईवे से हटवाया। इस संबंध में विनीत कुमार ने कोतवाली में वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि वाहन चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक बैल के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे दफना दिया।