फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चाय में छिपकली गिरने से परिवार की हालत बिगड़ी

चाय में छिपकली गिरने से परिवार की हालत बिगड़ी

Sun, 01 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
चाय में छिपकली गिरने से परिवार की हालत बिगड़ी
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी में चाय में छिपकली गिरने से एक परिवार के चार सदस्यों की हालत बिगड़ गई। सभी लोगों को पीएचसी में भर्ती कराया । वहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।

कस्बा टीकरी निवासी ओमवीर शर्मा ने बताया कि शनिवार को सुबह वह खेत में काम करने चला गया था। घर में पत्नी शशि, बेटा दीपक, बेटी वंशिका और भाई भगत थे। पत्नी ने सभी लोगों के लिए चाय बनाई। अचानक चाय में छिपकली गिर गई, पत्नी को चाय में छिपकली दिखाई नहीं दी। इस चाय को घर में मौजूद सभी लोगों ने पी लिया। इसके बाद उन्हें उल्टी लगने लगी। बाद में उनकी हालत खराब हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर ओमवीर शर्मा खेत से घर में पहुंचे तो परिवार के चारों सदस्य बेहोशी की हालत में पड़े थे। उन्होंने सभी को पीएचसी में भर्ती कराया। वहां चारों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उन्होंने घर में जाकर चाय के बर्तन को देखा तो चाय बनाने वाले बर्तन में छिपकली मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed