{"_id":"5aea14a34f1c1b63098b7ad6","slug":"181525290147-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमान्य 47 स्कूल चिन्हित, 10 दिन बाद चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमान्य 47 स्कूल चिन्हित, 10 दिन बाद चलेगा अभियान
Updated Thu, 03 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिले में चलने वाले अमान्य विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलेगा। प्रबंधकों को स्कूल बंद करने के लिए बीएसए ने 10 दिन का समय दिया है। वहीं अभिभावकों से भी मान्यता देखकर बच्चों का दाखिला कराने की अपील की । खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) ने 47 विद्यालयों को चिह्नित कर सूची दी।
बीएसए योगराज सिंह ने बताया कि जिले में बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। 10 दिन का समय निर्धारित किया है। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी और उनकी टीम को गांव और कस्बे बांटे जाएंगे, जो मौके पर पहुंचकर अमान्य स्कूलों को बंद कराएंगे। उन स्कूलों की भी जांच होगी, जिन्होेंने मानक पूरे नहीं किए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने 47 स्कूलों की सूची उन्हें दी । 10 दिन बाद इन्हें बंद करवाने की कार्रवाई होगी। इसके बाद जब दूसरी सूची मिल जाएगी, उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को स्कूलों में दाखिला दिलाने से पहले उसकी मान्यता की जानकारी लेने की अपील की। बीएसए ने कहा स्कूल बंद करने के बाद भी स्कूल चलता मिला तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।