{"_id":"5a9705494f1c1bff388bac39","slug":"181519846729-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट न देने पर बीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट न देने पर बीडीओ ने जताई नाराजगी
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
खंड विकास मुख्यालय पर बुधवार को बीडीओ ने ग्राम सचिवों द्वारा विभागीय कार्यों की रिपोर्ट समय पर न देने पर नाराजगी जताई और ग्राम सचिवों को चेतावनी दी।
बैठक में बाम, अलावलपुर, बड़ावद, बिजरौल, वाजिदपुर, बड़का, महावतपुर, छछरपुर, कंडेरा, बरवाला समेत 44 गांवों में तैनात ग्राम सचिवों ने भाग लिया। बीडीओ प्रेम चंद ने सचिवों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही गांवों मेें चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। शौचालय निर्माण, पौधरोपण व मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना सहित विभागीय कार्यों की रिपोर्ट समय पर न देने पर बीडीओ ने नाराजगी जताई और कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने गांवों मेें मनरेगा योजना में चल रहे कार्यों को शीघ्र पूरा करने और मस्टररोल समय पर फिडिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही रिजेक्ट पेमेंट और डिले पेमेंट मिलने पर सचिवों के खाते से वेतन काटने की चेतावनी दी।