{"_id":"5a0f268e4f1c1bca678bc1e4","slug":"181510942350-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली गांव के पास बाइक पर बागपत न्यायालय में जा रहे बाइक सवार युवकों को बागपत की ओर से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।
घायलों में मनोज पुत्र भोपाल और सुधीर पुत्र देशराज निवासी सिरसलगढ़ के रहने वाले है। ये दोनों शुक्रवार को गांव से बाइक पर बागपत न्यायालय में तारीख पर जा रहे थे। जब वे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौली पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो बागपत की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी और आगे निकल गई। वे लहूलुहान होकर सड़क पर जा गिरे। उन्हें घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया। जहां उपचार के बाद मनोज को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।