{"_id":"5a04a7dc4f1c1bd8538bc07b","slug":"181510254556-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्री का जन्मकल्याण हर्षोल्लास से बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्री का जन्मकल्याण हर्षोल्लास से बनाया
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
धर्म नगरी बिनौली में स्थित अति प्राचीन जिनालय के आमूल चूल जीर्णोद्वार पश्चात नवनिर्मित जैन स्वेताम्बर मंदिर में चल रहे छह दिवसीय पंच कल्याणक युक्त अंजन श्लाका प्रतिष्ठा महा महोत्सव के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं ने विधि विधान पूर्वक भगवान विमल नाथ का जन्म कल्याणक हर्षोल्लास के साथ बनाया।
बृहस्पतिवार को प्रात:काल श्रीमद विजय नित्यानंद सूरीश्वर महाराज के पावन सानिध्य और विधानाचार्य पंडित कलपेश भाई अहमदाबाद के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने विधिविधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ सावा प्रारंभ कर भगवान विमल नाथ का जन्म कल्याणक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ बनाया। भगवान श्री के जन्म कल्याणक में इंद्र इंद्राणी बनने का सौभाग्य विजेंद्र कुमार जैन, सुधा जैन दिल्ली और माता- पिता बनने का सौभाग्य शशांक जैन और अंजू जैन दिल्ली को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर आयोजित धर्म सभा में नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज ने भगवान की प्रतिष्ठा महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डाला और श्रद्धालुओं को धर्म मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आयोजन में अतुल भैया, राकेश जैन, अरुण कुमार जैन, मुकेश कुमार जैन, गौतम चंद जैन, सुरेंद्र जैन, पूर्ण चंद जैन, जीवन चंद जैन, अमित कुमार जैन, सत्यप्रकाश गोयल, योगेश जैन सहित बड़ी संख्या में दिल्ली मेरठ बड़ौत, सरधना से जैन समाज के पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे।