{"_id":"59b4430c4f1c1be77f8b57ab","slug":"181504985868-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में तीन लोगों की मौत, एक गंभीर
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बड़ौत-बिनौली मार्ग पर दादरी गांव के मोड़ के पास बाइक को शुक्रवार की रात में किसी वाहन ने कुचल दिया। इससे बाइक पर सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका मेरठ अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोघट क्षेत्र के गांव सूजती गांव में घोड़ा बुग्गी से बाइक सवार की टक्कर हो गई। घायल बाइक सवार को बड़ौत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन बिना किसी कार्रवाई के युवक के शव को अपने साथ ले गए।
बिनौली क्षेत्र के गांव जौहड़ी निवासी युवक सूरज अपने चाचा मिंटू और रिश्तेदार संजीव निवासी बनत (मुजफ्फरनगर) के साथ बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की रात में किसी काम से बड़ौत से बिनौली जा रहा था। जैसे ही दादरी गांव के मोड़ के पास पहुंचा, तभी किसी वाहन ने बाइक को कुचल दिया। तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर काफी राहगीर इकट्ठे हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। घायल सोनू को चिकित्सकों ने देखकर मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों की हालत गंभीर होने के चलते मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय संजीव की रास्ते में ही मौत हो गई। घायल मिंटू को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत गंभीर बनी है। उधर मृतक सूरज के भाई शेखर ने अज्ञात चालक के खिलाफ बिनौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मृतक सूरज की तो एक साल पूर्व ही शादी हुई । थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दोघट क्षेत्र के गांव बोपुरा निवासी दीन मोहम्मद पुत्र मुस्तफा शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर असारा गांव में किसी कार्य से गया था। शाम के समय जब वह वापस लौट रहा था तो सूजती गांव में घोड़ा बुग्गी से उसकी बाइक टकरा गई और वह गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना किसी कार्रवाई के ही युवक के शव को अपने साथ ले गए। बोपुरा गांव में शव को दफना दिया।