फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   18 hours of light failure in Baraut due to strike of electrical workers

Baghpat News: बिजली कर्मियों की हड़ताल से बड़ौत में 18 घंटे तो दोघट में दिनभर गुल रही बत्ती

Fri, 02 Dec 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
18 hours of light failure in Baraut due to strike of electrical workers
मुकेश जैन - फोटो : BAGHPAT
बागपत। ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल से उपभोक्ताओं के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। लाइन में फाल्ट आने से कहीं रातभर परेशानी झेलनी पड़ रही है तो कहीं दिनभर बत्ती गुल रहती है। बड़ौत में 18 घंटे बत्ती गुल रही तो कान्हड़ बिजलीघर से दोघट उपकेंद्र पर जाने वाली लाइन में फाल्ट आने से शुक्रवार को दिनभर बिजली सप्लाई प्रभावित रही। इसके विरोध में हंगामा शुरू हो गया है।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर एसई कार्यालय पर कार्य बहिष्कार धरना दे रहे हैं। बड़ौत की कुंदनपुरी और बिनौली रोड पर बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे रातभर अंधेरा छाया रहा। शुक्रवार को कालोनी के लोगों ने हंगामा कर दिया। वहां हंगामा बढ़ने पर शुक्रवार दोपहर फाल्ट ठीक किया गया। कॉलोनी के आसपास बत्ती गुल रही। इसके अतिरिक्त शुक्रवार सुबह 132 केवीए बिजलीघर कान्हड़ से दोघट उपकेंद्र पर जाने वाली लाइन में फाल्ट आ गया। इससे कस्बा दोघट के अतिरिक्त इदरीशपुर, भगवानपुर नांगल गांव में आपूर्ति ठप हो गई। वहीं, बागपत कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी नहीं मिलने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन

हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी
ऊर्जा निगम के कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना लागू करने, निजीकरण की सभी प्रक्रिया निरस्त करने, नोएडा का निजीकरण और आगरा का फ्रेंचाइजी करार रद्द करने, ऊर्जा निगमों का एकीकरण कर यूपीएसआईबी का गठन करने और संविदा कर्मियों को नियमित कराने की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं। एसई कार्यालय पर समिति संयोजक मनोहर सिंह, सह संयोजक संजय, एसई रणविजय सिंह, एक्सईएन अमर सिंह, दुर्गेश कुमार जायसवाल, इंजीनियर शशिभूषण गुप्ता, अमित गौतम, नरेश कुमार, रमेश चंद, नरेंद्र प्रताप, रजत गुप्ता, संजय सिंह, रितेश, रितेश्वर बंधु, राजेश पटवा, संदिव कर्मचारी सेवा समिति के जिलाध्यक्ष भवी कश्यप, रविप्रकाश, अल्पेश कुमार, विक्रांत कुमार, योगेश शर्मा, सुरजीत, रामफूल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक का कान्हड़ बिजलीघर पर धरना
भाकियू अराजनैतिक ने फाल्ट दिनभर में ठीक नहीं करने पर कान्हड़ बिजलीघर पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि बिजली कर्मियों की हड़ताल से उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेशपाल सिंह, उमेश, ऊधम, नरेंद्र, कुलदीप, जितेंद्र, पप्पू, नीटू, नकुल, सचिन, सनी एवं अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

फाल्ट जल्द ठीक कराने की मांग
दोघट में सुबह छह बजे विद्युत लाइन में फाल्ट आ जाने से सप्लाई ठप हो गई थी। जिससे पेयजल और पशुओं के चारे के लिए परेशानी उठानी पड़ी। - विक्रम सिंह, दोघट
फोन स्विच ऑफ मिला
लाइन में फाल्ट आने के बाद जेई का फोन स्विच ऑफ मिला। अनुज पंवार, दोघट
तीन दिन से चक्कर लगा रहे
कार्यालय में बिल जमा करने के लिए तीन दिन से चक्कर लगा रहे हैं, मगर कर्मचारी नहीं मिलने से लौटना पड़ा। - सुहेब मलिक, अमीनगर सराय
दफ्तर पर ताला लगा मिला
विद्युत कार्यालय में बिल दुरुस्त कराने के लिए आया था, मगर ताला लगा मिला। कार्यालय के कर्मचारी हड़ताल पर हैं।-मुकेश जैन, बागपत
फाल्ट दुरुस्त करा रहे
कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण कुछ परेशानी हो रही है। जिस जगह लाइन में फाल्ट आने की सूचना मिलती है तो उसे दुरुस्त करा दिया जाता है।-रणविजय सिंह, एसई

विक्रम

विक्रम- फोटो : BAGHPAT

अनुज

अनुज- फोटो : BAGHPAT

खाली पड़ा एक्सईएन कार्यालय

खाली पड़ा एक्सईएन कार्यालय- फोटो : BAGHPAT

बागपत में बंद पड़ा विद्युत जमा केंद्र

बागपत में बंद पड़ा विद्युत जमा केंद्र- फोटो : BAGHPAT

सुहेब मलिक

सुहेब मलिक- फोटो : BAGHPAT

बागपत एसई कार्यालय पर विद्युत प्रबंधन का पुतला लेकर प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघ?

बागपत एसई कार्यालय पर विद्युत प्रबंधन का पुतला लेकर प्रदर्शन करते विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघ?- फोटो : BAGHPAT

बागपत में एक्सईएन कार्यालय में खाली पड़ी विद्युत कर्मचारियों की कुर्सी

बागपत में एक्सईएन कार्यालय में खाली पड़ी विद्युत कर्मचारियों की कुर्सी- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed