{"_id":"5c37a280bdec22734575ff40","slug":"171547149952-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस मोहम्मद हत्याकांड में बहन ने दी गवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस मोहम्मद हत्याकांड में बहन ने दी गवाही
विज्ञापन
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले निवासी आशु उर्फ आस मोहम्मद की हत्या के मामले में मृतक की बहन ने न्यायालय में गवाही दी। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने गवाही न देने का दबाव बनाने के लिए पीड़ित परिवार के आठ साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश की। मोहल्ले के लोगों ने उसे बचा लिया। मृतक की मां ने तहरीर दी है।
मोहल्ला केतीपुरा बागपत निवासी आशु उर्फ आस मोहम्मद का शव नौ जनवरी 2017 को यमुना खादर में पेड़ पर लटका मिला था। मृतक की मां फैमिदा ने इरफान सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आ चुके हैं। फैमिदा ने बताया कि बृहस्पतिवार को बेटी की हत्या के मामले में गवाही थी। मृतक की बहन ने कोर्ट में गवाही दी। आरोपी पक्ष ने गवाही न देने का दबाव बनाने के लिए बुधवार की रात में उसके आठ साल के बेटे चांदी को आरोपी पक्ष के युवक ने पकड़ लिया। उसे जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगा। शोर शराब होने पर मोहल्ले के लोगों ने उसे बचाया। पीड़ित ने तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को सुरक्षा दी जाएगी। जेल से छूटकर आए आरोपियों पर नजर रखी जा रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।