{"_id":"5c194cbcbdec2256bf2a440b","slug":"171545161916-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को शौचालयों की जांच उपलब्ध कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को शौचालयों की जांच उपलब्ध कराने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। अपर आयुक्त रजनीश राय ने डीएम को पत्र लिखकर रमाला गांव में शौचालय निर्माण में लगाई गई निम्न स्तर की सामग्री की जांच आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।
रमाला गांव के लोगों ने डीएम, सीडीओ और डीपीआरओ को शिकायत कर आरोप लगाते हुए बताया कि लाभार्थियों को सात हजार रुपये दिए गए हैं, जबकि शासन से 12 हजार रुपये स्वीकृत हुए। शौचालय निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। जिस लाभार्थी ने धनराशि की मांग कर खुद शौचालय बनवाने के लिए कहा तो उसे लाभ नहीं दिया गया। पुराने शौचालयों पर रंग रोगन कराकर धनराशि हड़पी गई। शिकायतकर्ता तेजवीर सिंह और देवेंद्र सिंह ने जिला स्तर पर कार्रवाई न करने पर शौचालय में धांधली की शिकायत अपर आयुक्त रजनीश राय से की। उन्होंने शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया पूर्व में की गई जांच को जल्द विभाग को उपलब्ध कराई जाए, जिससे संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। प्रधान के पति राजकुमार ने कहा कि जो भी आरोप लगाए हैं, वे गलत हैं। पूर्व में कई बार जांच हो चुकी है, जिसमें कुछ नहीं मिला है। विपक्षी लोग शिकायत कर परेशान कर रहे हैं।