{"_id":"5c16aa6bbdec2253ae77a9d6","slug":"171544989291-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशों को कराया जाए रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशों को कराया जाए रजिस्ट्रेशन
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। मुफ्ती मौलाना यूसुफ के आवास पर सर्व समाज की बैठक हुई। मौलाना ने कहा गोवंश को जो पीड़ा पहुंच रही है, वह सरकार की देन है। संरक्षण न मिल पाने के कारण हजारों गोवंश सड़क पर भटक रही है। फसलों को बर्बादी से बचाने के लिए किसानों ने ब्लेड वाले तार लगा दिए हैं। इससे कटकर गोवंश तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। सरकार इसके लिए कानून बनाए। गोहत्या बंद होनी चाहिए। गाय औषधियों की खान है। सरकार को रजिस्ट्रेशन कराने के बाद गांव में ही प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करें। गाय के दूध की कीमत भी भैंस के दूध के बराबर निर्धारित की जाए, तभी लोग गाय का पालना शुरू कर देंगे। मुख्यमंत्री से मांग की हर गांव में गोवंशों के लिए प्राथमिक चिकित्सा की अलग से व्यवस्था की जाए। ताकि उनका समय से उपचार हो सके। इसमें सत्तार, यासीन, बदरूजुमा, राजवीर, पवन, अशोक, समीना, पूनम आदि रहे।
विज्ञापन