{"_id":"5b450fd14f1c1b00278b5a7e","slug":"171531252689-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का सिंचाई विभाग के डाक बंगले में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का सिंचाई विभाग के डाक बंगले में हंगामा
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
जिवाना नहर में पानी न आने से आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को कोताना रोड स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर पहुंचकर हंगामा किया और वहां पर मौजूद अधिकारियों का घेराव किया। किसानों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
मंगलवार को विक्रम राणा के नेतृत्व मेें काफी संख्या में क्षेत्र के किसान एकत्रित होकर डाक बंगले पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। विक्रम राणा ने कहा जिवाना नहर में पिछले दो-तीन माह से पानी की एक बूंद नहीं है, जिस कारण किसानों की फसल सूखकर बर्बाद हो रही है। बताया कि किसानों के बढ़ते आंदोलन को देखकर एक सप्ताह पूर्व नहर मेें पानी भी छोड़ा गया, लेकिन नहर की सही ढंग से सफाई न होने के कारण पानी आगे नही जा सकता। कई बार जेई आदेश और एसडीओ अमित कुमार से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विक्रम राणा ने कहा किसानों का शोषण सहन नहीं किया जाएगा, यदि किसानों की समस्याओं का हल नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगा। इस दौरान किसानों ने डाक बंगले पर मौजूद विभागीय कर्मचारियों को खरी-खोटी सुनाई। बाद में वहां पर मौजूद एसडीओ सिंचाई विभाग अमित कुमार ने उन्हें जल्द से जल्द नहर की सफाई कराने और पानी छोड़ने का आश्वासन दिया, तब जाकर किसान शांत हुए। इसमें सांसद प्रतिनिधि अरुण धामा, विक्रम राणा, मांगेराम राणा, प्रमोद बावली, हरेंद्र, सुखवीर, प्रवेंद्र, जय सिंह, सुभाष आदि रहे।