{"_id":"5b450fcf4f1c1b84468b5c14","slug":"171531252687-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो में लापरवाही बर्दास्त नहीं-बीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो में लापरवाही बर्दास्त नहीं-बीडीओ
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विकास कार्याें की समीक्षा को लेकर मंगलवार को खंड विकास मुख्यालय पर सचिवों की बैठक हुई। इसमें बीडीओ ने विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिएं।
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ प्रेमचंद ने कहा सरकार की मंशा है कि प्रदेश के सभी जिलों के गांवों में विकास की ेगंगा बहें। इसके लिए सभी सचिवों को तैयार होना पड़ेगा। ड्यूटी व विकास कार्यों में लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं होगी। यदि कोई सचिव लापरवाही करता है तो सीधे तौर पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने प्राथमिक स्तर पर गांवों में खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक कराने व हर प्रकार की पेंशन का सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिएं। एडीओ पंचाय रधणोल, एडीओ आईएसबी जयपाल सिंह ने एनआरएलएम के तहत गठित समूह का खाता खुलवाने, शासन को भेजी जाने वाली अधूरी रिपोर्ट को पूरा कर ब्लाक कार्यालय पर जमा कराने के निर्देश दिए। इसमेें सचिव संजय, विकुल, भूपेंद्र, सुनीता, प्रिंस, रेशू, रोहित, प्रवेंद्र, सतीश, पूजा तोमर, विकास राठी आदि रहे।