{"_id":"5c5745abbdec220c1b13f7a9","slug":"161549223339-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरिम बजट को चुनावी बजट बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरिम बजट को चुनावी बजट बताया
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
जिला कांग्रेस कार्यालय बावली रोड पर रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने मोदी सरकार के अंतरिम बजट को चुनावी बजट बताया और कहा कि बजट पेश करने के नाम पर पूरी तरह से जनता के साथ छल और किसानों का अपमान किया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने की। संचालन जिला संगठन मंत्री और खेलकूद प्रकोष्ठ केे अध्यक्ष अंकित पंवार ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि देश का पेट भरने वाला अन्नदाता आज खुद भूमखरी की कगार पर हैं। मोदी सरकार के वित्त मंत्री ने जो बजट पेश किया है, उसमें किसानों के साथ मजाक है। किसान अपमान का नहीं सम्मान का हकदार है। जिला संगठन मंत्री अंकित पंवार ने कहा कि जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। बजट के नाम पर भाजपा सरकार ने जनता को छलने का काम किया। मोदी सरकार का अंतरिम बजट पूरी तरह से चुनावी बजट है। बजट में कुछ किसानों को पांच सौ रुपये माह देकर किसानों का अपमान किया जा रहा है, किसान पंद्रह सौ रुपये प्रति माह नलकूप का बिल देता है। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में भी जुट जाने का आह्वान किया। इसमें देवेंद्र चौहान, हरवीर, कांता जैन, मनोज जैन, रामपाल, महिला जिलाध्यक्ष उर्मिला सिंह, अंकित अग्रवाल, नितेश आदि रहे।