{"_id":"5c0040f8bdec2241cc6181e5","slug":"161543520504-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छपरौली चुंगी पर जाम बना लोगों का सिरदर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छपरौली चुंगी पर जाम बना लोगों का सिरदर्द
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री हाईवे मार्ग पर छपरौली चुंगी पर लगे जाम में एक घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी तरह एक घंटे बाद जाम खुला तब लोगों को राहत मिली।
दिल्ली-सहारनपुर यमुनोत्री हाईवे मार्ग पर छपरौली चुंगी पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बृहस्पतिवार को भी दोपहर के समय जाम लगने से यहां एक किमी तक वाहनों की कतार लग गई, जिससे वाहनों में सवार लोग परेशान हो उठे। लोगों ने कहा पुलिस की लापरवाही के चलते यहां पर आए दिन जाम की स्थिति बनी हुई है। यहां जाम लगने से बड़ौत से छपरौली मार्ग व कस्बे में जाने वाला मार्ग भी अवरुद्ध हो जाता है। इसी स्थिति को देख पुलिस वहां पहुंची, लेकिन जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।