फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईटेंशन लाइन में ब्लास्ट से आधे जिले की बिजली गुल

हाईटेंशन लाइन में ब्लास्ट से आधे जिले की बिजली गुल

Fri, 07 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन में ब्लास्ट से आधे जिले की बिजली गुल
बागपत। नया गांव हमीदाबाद के पास रजबाहे की मिट्टी दरकने से 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का खंभा गिर गया। इससे हाई वोल्टेज लाइन के तारों में स्पार्किंग हुई और तेज धमाके के साथ तार टूट गए। इससे 132 केवीए बिजलीघर की सीटी में ब्लास्ट हो गया, जिस वजह से आधे जिले की लाइट गुल हो गई। छह घंटे की मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत मार्ग स्थित नया गांव हमीदाबाद के पास स्थित रजबाहे के बराबर से 33 हजार की लाइन गुजरती है। इस लाइन से जिला अस्पताल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति होती है तथा दूसरी लाइन से अन्य बिजलीघरों को सप्लाई जाती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिट्टी दरकने से 33 हजार की विद्युत लाइन का खंभा गिर गया। इस खंभे के तार दूसरी 33 हजार की लाइन पर गिर गए। हाई वोल्टेज तारों के मिलने से तेज धमाका हुआ। तार टूटकर रजबाहे में गिर गया। तारों में फाल्ट के कारण 132 केवीए बिजलीघर की सीटी में ब्लास्ट हो गया। इससे आधे जिले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारी आनन-फानन में रजबाहे पर पहुंचे। पहले तारों को जोड़ा गया। इसके बाद बिजलीघर में आए फाल्ट को ठीक किया। करीब छह घंटे के अंतराल पर बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। इस दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य ने बताया कि 33 हजार की लाइन के तार आपस में टकराने से 132 केवीए बिजलीघर बागपत की सीटी फट गई थी, इससे करीब 130 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। करीब साढ़े तीन बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों से लेकर अन्य लोगों को झेलनी पड़ी परेशानी
बागपत। फाल्ट के कारण बिजली न आने से गर्मी में लोग बिलबिला गए थे। सबसे ज्यादा दिक्कत जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को हुई। गर्मी के कारण दिक्कत उठानी पड़ी। लघु उद्योग पूरी तरह ठप हो गए थे। विद्युत आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।


महिलाओं का बिजलीघर पर हंगामा
चांदीनगर। रटौल बस स्टैंड पर फुंका ट्रांसफार्मर बदलने और बिजली कटौती को लेकर गांव की महिलाओं ने बिजलीघर में जेई का घेराव किया और नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। उन्होंने बताया सरकार ने 24 से 48 घंटे में फुंके ट्रांसफार्मरों को बदलने के निर्देश दिए। यहां पर इसका पालन नहीं हो रहा है। जेई ने जल्द समस्याओं को समाधान का आश्वासन दिया। इसमें रेखा, सुनीता, रानी, सन्नो, नईमा, भरत फौजी, वीरेंद्र, दानिश, अखलाक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed