{"_id":"5b86fae742c79246615453f0","slug":"161535572711-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए कार्य बहिष्कार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कार्य बहिष्कार किया
Updated Thu, 30 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर धरना दिया। शिक्षकों के अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारी शामिल रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के हित में हैं।
बुधवार को विभिन्न विभागों के कर्मचारी, शिक्षक और अधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली मंच के आह्वान पर जिला स्तर पर कार्य बहिष्कार किया। दफ्तरों में उपस्थिति दर्ज कराने के बाद सभी कलक्ट्रेट पहुंचे और दोपहर 12 से तीन बजे तक धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन को रद करके कर्मचारियों का शोषण किया है। इसी व्यवस्था के माध्यम से वह अपना और परिवार का पालन-पोषण करते थे। सेवानिवृत्त होने के बाद कर्मचारियों के सामने जीवन यापन करने की समस्या खड़ी हो जाएगी। कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। संयोजक एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि 31 अगस्त तक कार्य बहिष्कार रहेगा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। जिलाध्यक्ष राकेश यादव, योगेंद्र यादव, राजकुमार शर्मा, सुधीर रूहेला, पंकज शर्मा, विपिन त्यागी, सत्यपाल त्यागी, कुशलता चौहान, विचित्रा, मनोज कुमार, कुलदीप ढाका, विक्की, दीपा रानी, ज्योति, मुमताज मलिक, कल्पना, वीर सिंह, सुनील बंसल, अख्तर, योगेश शर्मा, मौजीराम, कृष्ण तोमर, सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।