{"_id":"5b450fcc4f1c1ba1288b5b92","slug":"161531252684-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ से सीएचसी पर निरीक्षण के लिए पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ से सीएचसी पर निरीक्षण के लिए पहुंची टीम
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
सीएचसी पर मंगलवार को मेरठ से कायाकल्प की स्थिति देखने के लिए टीम पहुंची। टीम ने सीएचसी का भौतिक निरीक्षण किया और साफ-सफाई संबंधित निर्देश दिए।
मंगलवार को मंडल स्तरीय र्कोडिनेटर डॉ. नीरज गौतम और डॉ. चैतन्य के नेतृत्व में टीम सीएचसी पर पहुंची और सीएचसी का भौतिक निरीक्षण किया। टीम ने सीएचसी पर विभागीय रिकार्ड रखने के अलावा सीएचसी परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था, कर्मचारी यूनिफार्म में है या नहीं, सीएचसी पर इलाज कराने के लिए आने वाली मरीजों का सही ढंग से इलाज किया जा रहा है या नहीं आदि व्यवस्थाएं देखी। बाद में सीएचसी से संबंधित विभागीय रिकार्डों की जांच की। हालांकि जांच के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एएसके मलिक ने बताया कि मेरठ से कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। बताया कि प्रदेश में प्रथम स्थान पर आने वाली सीएचसी को 15 लाख, द्वितीय स्थान पर आने वाली सीएचसी को 10 लाख व तृतीय स्थान पर आने वाली सीएचसी को पांच लाख रुपये का इनाम प्रदेश सरकार द्वारा मिलता है।