फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मां भगवती के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की हुई पूजा अर्चना

मां भगवती के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की हुई पूजा अर्चना

Wed, 21 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मां भगवती के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की हुई पूजा अर्चना
बागपत। जिले भर में नवरात्र में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में भजन कीर्तन का आयोजन हुआ और अखंड ज्योति जलाई। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शाम के समय उपासकों ने व्रत खोले। मां चंद्रघंटा के साथ भैरव बाबा की भी उपासना की गई।
विज्ञापन


सुखी जीवन भोगते हुए प्रभु की भक्ति के इंसान
अमीनगर सराय। कस्बे के शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान वृंदावन धाम से आई बहन स्तुति ने प्रभु की महत्ता को बताया। उन्होंने कहा कि हम भले ही लाख माया अपने पास जोड़ लें, लाख संसाधन से अपने को चारों ओर से घेर ले लेकिन हम अपने उद्देश्य की पूर्ति नहीं कर पाते। मानव जीवन का मात्र एक लक्ष्य भौतिकता की चकाचौंध में खो जाना नहीं है।
विज्ञापन


देवी के मंदिर में चढ़ता है आस्था का प्रसाद
अग्रवाल मंडी टटीरी। खट्टा प्रहलादपुर की भगवती की तपस्या ने उन्हें देवी स्वरूप बना दिया। उनकी आस्था के बाद ही टटीरी में मंदिर बना था। बताते हैं कि खट्टा प्रहलादपुर निवासी बलवंत सिंह की पुत्री भगवती देवी ने मां दुर्गा के प्रति आस्था बचपन से ही कूट-कूटकर भरी हुई थी। 1958 में 10 वर्ष की उम्र में गांव में ही 40 दिन तक खड़ी तपस्या की। उसके बाद सूरजपुर महनवा में इतने ही दिन तो घोर तपस्या पर बैठ गई। भगवती देवी के भतीजे ऋषिपाल सिंह और उनकी पत्नी सुमन ने बताया कि उस समय शाहदरा से सहारनपुर तक छोटी रेल चलती थी और भगवती की भक्ति के कारण ट्रेन महनवा में ही खाली हो जाती थी। भक्ति के चलते सभी ट्रेन यात्री उनके पास पहुंचते थे। उन्होंने मेरठ-बागपत मार्ग पर मंदिर बनाने की इच्छा प्रकट की थी। जिसके बाद 1960 में मंदिर का निर्माण हुआ। मंदिर पर नवरात्र में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed