{"_id":"5a1c69614f1c1b96698b5b98","slug":"161511811425-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसे में मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसे में मजदूर की मौत
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गौरीपुर मोड़ के पास सड़क पार करते समय मजदूर को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसकी दिल्ली अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा कार की चपेट में आने से जिला अस्पताल का एक कर्मचारी समेत कई लोग बाल-बाल बचे।
शामली के मालैंड़ी गांव निवासी देवेंद्र (47) अपने परिवार के साथ निवाड़ा गांव की इंद्रा कालोनी में रहता था। वह भट्ठे पर मजदूरी करता था। सोमवार सुबह गौरीपुर मोड़ पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बड़ौत की ओर से तेज गति से आ रही कार ने देवेंद्र को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। इसके अलावा कार की चपेट में आने से बाइक से गुजर रहा जिला अस्पताल का कर्मचारी पुष्पेंद्र उर्फ भूरा समेत कई यात्री बाल-बाल बचे। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। घायल देवेंद्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां के चिकित्सकों ने उसको हायर हॉस्पिटल के लिए लेकर गए। परिजनों ने देवेंद्र को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। दोपहर के समय देवेंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव को अपने घर पर लेकर आ गए। उधर, आरोपी चालक कार को लेकर भाग गया। पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के अनुसार देवेंद्र के तीन बेटी और एक बेटा है। एक लड़की की शादी हो चुकी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।