{"_id":"5a04a7cb4f1c1b97678ba5fc","slug":"161510254539-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेरा शूटर दीपेन्द्र सिंह ने जीते दो स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेरा शूटर दीपेन्द्र सिंह ने जीते दो स्वर्ण पदक
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेरा शूटर दीपेंद्र सिंह ने जीते दो स्वर्ण पदक
बिनौली (बागपत)।
पेरा शूटर दीपेंद्र सिंह ने बैंकाक में चल रहे पेरा शूटिंग वर्ल्ड कप में व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। इस खुशी में बृहस्पतिवार को शाहमल राइफल क्लब बिनौली पर उसके साथी शूटरों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
थाईलैंड के बैंकाक शहर में पांच नवंबर से पेरा शूटिंग वर्ल्ड कप चल रहा है। इसमें बिनौली के वीर शाहमल क्लब के शूटर दीपेंद्र सिंह ने देश की ओर से अपनी चुनौती पेश की। क्लब के प्रशिक्षक अमित श्योराण ने बताया कि बृहस्पतिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में दीपेंद्र ने व्यक्तिगत स्पर्धा में 578/600 का स्कोर बनाकर स्वर्ण पदक जीता और टीम स्पर्धा में मनीष नरवाल और आकाश वाल्मीकि के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता।