{"_id":"5d02a366bdec226dc1568070","slug":"15604539803-baghpat-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति की गांव में की गई परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति की गांव में की गई परिक्रमा
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। ललियाना गांव के राधाकृष्ण मंदिर में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्तियों की शुक्रवार को स्थापना होगी। इससे पूर्व बृहस्पतिवार की दोपहर मूर्तियों की परिक्रमा बैंडबाजों के साथ निकाली। जो मंदिर प्रांगण से शुरू होकर गांव की गलियों से होती हुई वापस मंदिर में पहुंची। यहां ग्रामीणों ने फूल माला के साथ मूर्तियों पर फूलों की वर्षा की। पंडित नरेंद्र, पंडित संदीप, विपिन महेश्वरी, खेमचंद महेश्वरी, अंकित पंडित, विनोद शर्मा, सचिन, राजीव शर्मा उपस्थित रहे।
माता के जागरण में भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु
चांदीनगर (बागपत)। सिंगोली तगा गांव में दुर्गा मंदिर समिति की पार्टी ने मंदिर में मां भगवती के जागरण का आयोजन कराया। दुर्गा मंदिर सिंगोली तगा पर कार्यकर्ताओं ने प्रधान राकेश शर्मा के सहयोग से मंदिर पर जागरण विधि विधान से कराया। झांकियां निकाली। तारा रानी की कथा के बाद प्रसाद बांटा। जागरण पार्टी के गायक सुरेश शर्मा ने माता की भेंट सुनाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गायक सपना शर्मा विभिन्न भजन प्रस्तुत किए। प्रधान राकेश शर्मा, आकाश शर्मा, राधेश्याम, घनश्याम, अशोक, हरपाल, राजीव, मोनू श्याम शर्मा मौजूद रहे।