फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ढाई लाख का बिल 25 हजार रुपये में सुलझाने के मामले में बैठी जांच

ढाई लाख का बिल 25 हजार रुपये में सुलझाने के मामले में बैठी जांच

Thu, 13 Jun 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
ढाई लाख का  बिल 25 हजार रुपये में सुलझाने के मामले में बैठी जांच
बड़ौत (बागपत)। अमर उजाला में बुधवार के अंक मेें प्रमुखता से प्रकाशित खबर एसडीओ और संविदा कर्मचारी लगा रहे विद्युत निगम को चूना लगाने से निगम के अफसरों में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसई ने मामले की जांच बैठा दी है और जांच कमेटी को तीन दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसे लेकर उपभोक्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एसई की सराहना की।
विज्ञापन

मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता करुण तिवारी के आवास पर हुई बैठक में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बागपत मेें तैनात एक एसडीओ व संविदा कर्मचारी पर मिलीभगत कर विद्युत विभाग को लाखों रुपये का चूना लगाने का आरोप लगाया । उनका आरोप था कि एसडीओ व संविदा कर्मचारी ने मिलीभगत कर टटीरी निवासी कांशीराम का ढाई लाख रुपये का बिल मात्र 25 हजार में दर्शाकर समाप्त कर दिया, जबकि दो बार पहले इस कनेक्शन पर बिजली चोरी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और इसकी रिकवरी तहसील पर भेजी जा चुकी है। सभी साक्ष्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के पास मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि एसडीओ ने संविदा कर्मचारी फरमान को गलत ढंग से बाबू के पद पर तैनात कर दिया।
विज्ञापन

इस मुद्दे को अमर उजाला ने बुधवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो एसई बागपत रामबीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण में जांच बैठा दी। एसई ने जांच कमेटी को तीन दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। सामाजिक कार्यकर्ता करूण तिवारी, संदीप, सिद्धार्थ, सचिन, प्रमोद, बबलू, सन्नी, कपिल, मोहित, आकाश, सोनू, दीपक ने एसई की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध मेें एसई बागपत रामबीर सिंह ने कहा विभाग का नुकसान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायत पर जांच बैठा दी। जांच कमेटी से तीन दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट मांगी। जांच में यदि एसडीओ व संविदा कर्मचारी दोषी मिलते हैं, तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed