फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दशहरे पर यमुना में लगाई डुबकी

दशहरे पर यमुना में लगाई डुबकी

Thu, 13 Jun 2019 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
दशहरे पर यमुना में लगाई डुबकी
बागपत। गंगा दशहरे जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगाकर मीठा शर्बत राहगीरों को पिलाया गया। विभिन्न स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। यमुना के पक्का घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने स्नान किया। परिवार में सुख शांति के लिए प्रार्थना की। छपरौली में भी श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान किया। सिंघावली अहीर पुलिस ने भी लोगों को मीठा पानी पिलाया।
विज्ञापन

गंगा दशहरा का लोगों ने पर्व मनाया। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान कराएं गए। भंडारों का आयोजन कर लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। विभिन्न स्थानों पर प्याऊ लगाकर लोगों को मीठा शर्बत का वितरण किया गया। जगह-जगह इस तरह के कार्यक्रम होते रहे। कोर्ट रोड पर समाजसेवियों ने मीठे जल की प्याऊ लगाई। यहां पर सुरेंद्र चौहान, इस्लाम, उज्जवल, जोनी शर्मा, राजकुमार, लवकुश सक्सेना, एहतशाम का सहयोग रहा। कोतवाली के पास भी प्याऊ लगाई है। यहां भी सैकड़ों लोगों ने मीठे जल का सेवन किया। वहीं गंगा दशहरे के मौके पर लोगों ने यमुना में स्नान किया। परिवार में सुख समृद्धि के लिए कामनाएं की।
विज्ञापन

चांदीनगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए । ललियाना गांव के चौराहे पर समाजसेवियों एवं दुकानदारों ने मिलकर मीठे शर्बत की प्याऊ लगाकर राहगीरों को मीठा जल पिलाया गया। सुनील पंडित, शिवा शर्मा, वीरसेन सोनी, विनोद कश्यप, मंदीप, रणधीर, विपिन महेश्वरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमीनगर सराय थाना पुलिस ने भी गंगा दशहरे पर मीठे जल की प्याऊ लगाकर राहगीरों को मीठा जल पिलाया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं भंडारे ओर प्याऊ लगाकर धर्म लाभ कमाया। सिंघावली थाने के बाहर प्रभारी निरीक्षक सहित समस्त स्टाफ ने वाहनों को रूकवाकर जल पिलाया। पुलिस के कार्यों की चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार पांडेय, एसएसआई रजनीश कुमार, एसआई गौतम, कपिल यादव, नोटिन त्यागी, चमन सिंह, उदयवीर यादव, मदन पाल मौजूद रहे।


भंडारे का किया गया आयोजन
बागपत/अमीनगर सराय/चांदीनगर। शहर के रविदास मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। लोगों को प्रसाद वितरण किया। इसमें नरेश, सतवीर, प्रमोद, अनिल, गजेंद्र मौजूद रहे। गंगा दहशरे पर मां चामुंडा के मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया। इसमें ग्राम प्रधान सतबीर यादव, पप्पन शर्मा, सतपाल यादव, विजय यादव, ओमपाल यादव दर्जनों लोग मौजूद रहे। चांदीनगर क्षेत्र के सिंगौली तगा गांव स्थित शाकुंभरी देवी मंदिर पर हर वर्ष की भांति हवन कर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें युवा मंडल ने पहले ग्राम देवता पर हवन किया इसमें कुलदीप, राहुल, टेकचंद, मोनू, मनीष, संदीप, राजेंद्र, रिंकू, चंचल, नरेश सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed