फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जैविक खेती करने पर बढ़ेगी उत्पादकता, स्वास्थ्य रहेगा सही

जैविक खेती करने पर बढ़ेगी उत्पादकता, स्वास्थ्य रहेगा सही

Thu, 13 Jun 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
जैविक खेती करने पर बढ़ेगी उत्पादकता, स्वास्थ्य रहेगा सही
बागपत। 46 न्याय पंचायतों में द मिलियन फार्म्स स्कूल (किसान पाठशाला) चल रहे हैं। विशेषज्ञों द्वारा किसानों को जैविक कृषि करने पर जोर दे रहे हैं। वहीं रासायनिक उर्वरकों से होने वाले नुकसान को भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो और किसान प्रगति के रास्ते पर बढ़े, इसकी जानकारी किसान पाठशाला में दे रहे हैं। उन्होंने पाठशालाओं में पहुंचकर किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान जैविक खेती करेगा तो इसका लाभ होगा। फसलों का ज्यादा उत्पादन होगा और आय में भी बढ़ोतरी होगी। उनकी भूमि के पोषक तत्व भी भरपूर रहेंगे। रासायनिक उर्वरक भूमि के पोषक तत्वों को खत्म कर देते हैं। उन्होंने सभी कृषकों से फसलों के चक्र और सहफसली खेती करने की भी अपील की है। पाठशाला में उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन लागत कम करना, मूल्य संवर्धन एवं लाभकारी विपणन, एफआईजी, एफपीओ का गठन, संजीव प्रदर्शन बीजों को रोग मुक्त रखने हेतु बीजोपचार की जानकारियां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed