फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत के उधम सिंह के नेतृत्व में चार खिलाडिय़ों को ओलंपिक कोटा

बागपत के उधम सिंह के नेतृत्व में चार खिलाडिय़ों को ओलंपिक कोटा

Wed, 12 Jun 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
बागपत के उधम सिंह के नेतृत्व में चार खिलाडिय़ों को ओलंपिक कोटा
बागपत। किरठल गांव के तीरंदाजी कोच ऊधम सिंह के नेतृत्व में भारतीय तीरंदाजी टीम के चार खिलाड़ियों ने ओलंपिक कोटा हासिल करने में कामयाबी पाई। नीदरलैंड में चल रही विश्व चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन

किरठल गांव के रहने वाले ऊधम सिंह तीरंदाजी कोच हैं। वर्तमान समय में वह दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खिलाड़ियों को खेलों का अभ्यास कराते हैं। भारतीय टीम के कोच की भूमिका में उन्हें नीदरलैंड भेजा गया। नीदरलैंड में वर्तमान समय में तीरंदाजी की विश्व चैंपियनशिप चल रही है। भारत के चार खिलाड़ियों ने यहां पर ओलंपिक कोटा हासिल करने में कामयाबी पाई। किरठल में खुशी का माहौल है। साईं पटियाला में कोच विकास शास्त्री ने कामयाबी पर खुशी मनाई है।
विज्ञापन


डॉ. रामकरण को अरब मेें पुरस्कृत किया
बागपत। कॉस्ट यूनिवर्सिटी सऊदी अरब में कार्यरत डॉ. रामकरण शर्मा को अनुसंधान उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी की ओर से यह पुरस्कार दिया गया। इससे पहले भी उन्हें कई पुरस्कार दिए जा चुके हैं। बागपत के ट्योढ़ी गांव के रहने वाले डॉ. रामकरण शर्मा यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed