{"_id":"5cfab979bdec2207284223ac","slug":"15599353478-baghpat-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोघट थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोघट थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
बागपत। दोघट थानाध्यक्ष अजय शर्मा समेत तीन पुलिसकर्मियों को सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए डीजीपी के गोल्ड व सिल्वर पदक से नवाजा जाएगा। 15 अगस्त को डीजीपी तीनों को सम्मानित करेंगे।
दोघट पुलिस ने चार जनवरी को मुठभेड़ के बाद मुजफ्फरनगर जनपद के भौराकलां गांव निवासी अंकुर व खेकड़ा निवासी विकास धामा को गिरफ्तार किया था। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए थे। दोनों बदमाशों ने जिले में कई माह तक आतंक मचा रखा था। लूट के विरोध पर 10-12 लोगों को गोली मारकर घायल कर चुके थे। इसके अलावा बड़ौत के हैवल्स शोरूम में हुई लूट व हत्या की घटना का भी दोघट पुलिस ने खुलासा किया था। मुठभेड़ में पांच बदमाश पकड़े थे। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने थानाध्यक्ष अजय शर्मा, कांस्टेबल रोहित भाटी, रविंद्र सिंह का नाम डीजीपी के गोल्ड व सिल्वर मेडल के लिए भेजा था। डीजीपी 15 अगस्त को थानाध्यक्ष को गोल्ड व दोनों सिपाहियों को सिल्वर मेडल देकर सम्मानित करेंगे।