{"_id":"5cfab969bdec2207801a7f83","slug":"155993533118-baghpat-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरपुड़ा में हो रही प्रदूषित जल की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरपुड़ा में हो रही प्रदूषित जल की आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरपुड़ा में हो रही प्रदूषित जल की आपूर्ति
दोघट। निरपुड़ा गांव में पेयजल टंकी से प्रदूषित पानी सप्लाई हो रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि कई दिन से ओवरहैड टैंक में मरे हुए कबूतर मिल रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही ओवरहैड टैंक पर जाली नहीं लगवाई गई तो धरना शुरू कर देंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शुद्ध पेयजल के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। लेकिन कई दिन से घरों में प्रदूषित और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। टंकी के ओवरहैड टैंक में कबूतर मरे पड़े हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम की लापरवाही के कारण ग्रामीण बदबूदार पानी पीने के लिए मजबूर हैं। यदि ग्रामीण इसे नहीं देखते तो पता नहीं और कब तक यही पानी पीते रहते। शुक्रवार को जब टंकी के ओवरहैड टैंक में देखा तो चार पांच मृत कबूतर पानी में पड़े थे। टंकी पर लोहे का जाल नहीं लगा था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम प्रधान मुनेश देवी से की। प्रधान ने जल निगम के अधिकारियों को अवगत कराया। जल निगम के जेई भारत सिंह ने बताया कि टंकी के ओवर हैडटैंक पर लोहे का जाल लगवाया था। लेकिन कुछ लोगों ने उसे तोड़ दिया। टंकी के पानी की सप्लाई बंद करा दी गई है। दो दिन में टंकी की सफाई कराई जाएगी। टंकी के ऊपर जाल भी लगवाया जाएगा। इसके बाद पेयजल आपूर्ति सही होगी। समस्या पर रोष जताने वालों में सुक्का, नईम, साकिर, राजकुमार, अहसान, बोबी, विकास, तालिब, आशु, फोनी, साजिद, सनी मौजूद रहे।