{"_id":"6a8f5547625600896003bac2","slug":"health-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-157688-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मिलावटी 385 किलो मावा व 30 किलो मिल्क पाउडर नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मिलावटी 385 किलो मावा व 30 किलो मिल्क पाउडर नष्ट कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुजफ्फरनगर के झोला गांव से बुधवार सुबह मिलावटी मावा लेकर आ रहे कैंटर को गौरीपुर गांव के पास खाद्य विभाग की टीम ने रोककर जांच की। 320 किलो मावा खराब मिलने पर अधिकारियों ने गड्ढा खुदाई कराकर नष्ट कराया। इसके अलावा सादिकपुर सिनौली गांव में 65 किलो मावा व 30 किलो मिल्क पाउडर नष्ट कराया। मावा व मिल्क पाउडर के आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सहायक आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली कि मुजफ्फरनगर के झोला गांव से कैंटर में काफी मात्रा में मावा दिल्ली पहुंचाया जा रहा है। यह मावा बागपत से दिल्ली पहुंचाया जाएगा। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और गौरीपुर गांव के पास पहुंचकर कैंटर को रोक लिया। जांच करने पर 320 किलो मावा मिला, जिसमें बदबू आ रही थी। जांच करने के बाद मावा के पांच नमूने लिए गए। यह मावा मुजफ्फरनगर के झोला निवासी मोहम्मद कैफ व फुरकान आ रहे थे। मावा की कीमत 89600 रुपये बताई गई।
वहीं सादिकपुर सिनौली में गांव में शबाना की मावा भट्टी से मावा का नमूना लेने के बाद 65 किलो नष्ट कराया गया और 30 किलो मिल्क पाउडर जब्त किया गया। वहीं मांगरौली गांव में सत्तार की मावा भट्टी व हिसावदा में गुलशेर की मावा भट्टी से मावा व मिश्रित दूध और आस मोहम्मद की भट्टी से मावा का नमूना लिया गया। उन्होंने बताया कि सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञ दत्त आर्य व निधि रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -
खाद्य सुरक्षा की टीम को कुचलने के प्रयास पर प्राथमिकी दर्ज
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को कुचलने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने एफएसओ यज्ञ दत्त आर्य की तहरीर के आधार पर मीरहसन और उसके भाई महताब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। एसएफओ यज्ञ दत्त आर्य ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मावे की जांच करने के लिए कैंटर रुकवाने का प्रयास किया गया था, लेकिन चालक ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया था। इसमें जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।