फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कांटे के मुकाबले में सत्यपाल सिंह ने खिला दिया कमल

कांटे के मुकाबले में सत्यपाल सिंह ने खिला दिया कमल

Fri, 24 May 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
कांटे के मुकाबले में सत्यपाल सिंह ने खिला दिया कमल
बागपत। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह बागपत में दूसरी बार कमल खिलाने में कामयाब हो गए। गठबंधन के प्रत्याशी रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी से मुकाबला कांटे का हुआ, लेकिन सत्यपाल सिंह के सिर पर जीत का ताज सज गया। सत्यपाल सिंह ने 23 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

बागपत लोकसभा के चुनावी नतीजों ने भाजपा और रालोद समर्थकों की दिनभर धड़कन बढ़ाए रखीं। गाजियाबाद की मोदीनगर विधानसभा और मेरठ की सिवाल खास सीट के नतीजे दिन में ही घोषित कर दिए गए थे। लेकिन बागपत, बड़ौत और छपरौली विधानसभा सीटों की मतगणना बेहद धीमी रफ्तार से हुई। मोदीनगर में डॉ. सत्यपाल सिंह को बढ़त मिली तो सिवाल खास में जयंत चौधरी जीते, लेकिन बागपत जिले के वोटरों ने हार जीत की पटकथा इस तरह लिखी कि नतीजों में देर रात तक सस्पेंस बन गया। नतीजे आते-आते छपरौली विधानसभा में रालोद जरूर जीता, लेकिन बड़ौत और बागपत विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा। यही वजह है कि ईवीएम से निकले नतीजों में सत्यपाल सिंह के सिर पर जीत का ताज सजा।
विज्ञापन


किस विधानसभा में मिले कितने वोट

विधानसभा सत्यपाल सिंह जयंत चौधरी
मोदीनगर 127239 90505
सिवाल खास 93290 128053
छपरौली 92600 105742
बागपत 107327 91690
बड़ौत 99175 84794

पोस्टल बैलेट भी भी नंबर वन सत्यपाल सिंह
बागपत। पोस्टल बैलेट की गिनती भी भी भाजपा के डॉ सत्यपाल सिंह नंबर वन पर रहे। कुल 7833 पोस्टल बैलेट थे, जिनमें से सत्यपाल सिंह को 6158 मत मिले। रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को 1493 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed