{"_id":"5ce700d3bdec2207237e325b","slug":"155864295019-baraut-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, मैनेजर विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर ने दीप जलाकर किया। डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने कहा कि बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं मेें भाग लेना चाहिए। इससे बच्चों का मानसिक, बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने शिक्षकों से प्रत्येक बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुरू भगवान के समान होता है, गुरू जैसी शिक्षा देता है, छात्र वहीं शिक्षा ग्रहण करता है। प्रतियोगिता मेें कक्षा छह से कक्षा आठ तक के बच्चों ने भाग लिया। अपनी-अपनी कक्षाओं मेें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। संचालन वीरेंद्र राणा और योगेश राणा ने संयुक्त रूप से किया।