फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   समर्थकों ने जयंत को घेरा, गड़बड़ी का लगाया आरोप

समर्थकों ने जयंत को घेरा, गड़बड़ी का लगाया आरोप

Fri, 24 May 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
समर्थकों ने जयंत को घेरा, गड़बड़ी का लगाया आरोप
बागपत। रालोद उपाध्यक्ष देर शाम को मतगणना स्थल पर पहुंचे। पहले उन्होंने तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना का हाल जाना, इसके बाद वह वापस जाने लगे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर समर्थकों ने उन्हें घेर लिया। समर्थकों का कहना था कि कुछ गड़बड़ चल रही है, जिस पर समर्थक चाहते थे कि जयंत चौधरी विरोध करें। जयंत चुपचाप निकलने लगे। लेकिन तभी समर्थकों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। बाद में किसी तरह वह यहां से निकले। जयंत चौधरी मतगणना स्थल पर शाम के समय ही आए थे और कुछ मिनट रहकर रवाना हो गए।
विज्ञापन


सबसे पहले पहुंचे सत्यपाल, देर रात तक डटे रहे
बागपत। मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी डॉ सत्यपाल सिंह सुबह करीब साढे़ छह बजे ही पहुंच गए थे। वह अपनी पत्नी अलका चौधरी के साथ यहां पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने एजेंटों से बातचीत की। मतगणना की तैयारियों पर बात की। सत्यपाल सिंह देर रात तक समर्थकों और कार्यकर्ताओं के बीच में डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed